IPL 2022, LSG vs GT: गुजरात ने प्लेऑफ में बनाई जगह, लखनऊ को 62 रनों से किया पराजित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान (24 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स को 62 रन से धूल चटाते हुए आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया। गुजरात ने चार विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाये और लखनऊ को 135 …

पुणे। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान (24 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स को 62 रन से धूल चटाते हुए आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया। गुजरात ने चार विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाये और लखनऊ को 135 ओवर में में मात्र 82 रन पर ढेर कर दिया।

गुजरात की 12 मैचों में यह नौंवीं जीत है और वह 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गयी है। लखनऊ को 12 मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। गुजरात की पारी में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सात चौकों की मदद से सबसे ज़्यादा 63 रन बनाये, लेकिन उन्होंने इस निजी स्कोर के लिए 49 गेंदें खेलीं।

इसके अलावा ओपनिंग करने उतरे ऋद्धिमान साहा ने 11 गेंदों पर पांच रन, मैथ्यू वेड ने सात गेंदों पर 10 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदों पर 11 रन बनाये। डेविड मिलर के 26 (24) और राहुल तेवतिया के 22(16) की बदौलत गुजरात लखनऊ को 145 रन का लक्ष्य दे पाई। लखनऊ की कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत गुजरात अपनी पारी में सिर्फ एक छक्का लगा सकी।

सूपरजाइंट्स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने अपने चार ओवरों में 26 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि मोहसिन खान ने अपने चार ओवरों में एक विकेट के बदले 18 रन दिये। कृणाल पांड्या ने अपने चार ओवर के कोटे में 24 रन दिये। लखनऊ की इकोनॉमिकल गेंदबाज़ी के बीच महंगे साबित हुए जेसन होल्डर ने 41 रन देकर एक विकेट लिया।

यह भी पढ़ें:-IPL 2022 : एक फ्रेम में दिखा रोहित शर्मा-अजिंक्य रहाणे का परिवार, वायरल हुई तस्वीर

संबंधित समाचार