मिर्जापुर: मंडलीय अस्पताल में सफाईकर्मी ने वॉशरूम में गर्भवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला के साथ सफाईकर्मी ने वॉशरूम में दुष्कर्म किया। मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपित सफाईकर्मी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 22 साल गर्भवती महिला 7 मई को मंडलीय अस्पताल में भर्ती हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि वह …

मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला के साथ सफाईकर्मी ने वॉशरूम में दुष्कर्म किया। मामला सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपित सफाईकर्मी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

22 साल गर्भवती महिला 7 मई को मंडलीय अस्पताल में भर्ती हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि वह रात में बाथरुम गई थी। इसी दौरान सफाईकर्मी भी अंदर आ गया और जबरन दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद धमकी देते हुए फरार हो गया।

अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर घर पहुंची तो मंगलवार को पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद पति ने मामाले की जानकारी पुलिस को दी।जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में वारदात की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई।

सूचना पर डीएम, एसपी व एएसपी भी अस्पताल पहुंचे। अऩ्य लोगों से घटना की जानकारी ली।  महिला के पति की तहरीर पर सफाईकर्मी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। बुधवार की सुबह सफाईकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पढ़ें- बरेली: अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

संबंधित समाचार