बाराबंकी: ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आया युवक, दर्दनाक मौत, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत देवली गांव के रहने वाले 23 साल के युवक की ट्रैक्टर ट्राली से दबकर दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना रामनगर के देवली गांव निवासी 23 वर्षीय अंकुल वर्मा पुत्र शिव कैलाश …

बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामनगर अंतर्गत देवली गांव के रहने वाले 23 साल के युवक की ट्रैक्टर ट्राली से दबकर दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना रामनगर के देवली गांव निवासी 23 वर्षीय अंकुल वर्मा पुत्र शिव कैलाश वर्मा देर शाम गांव की मुख्य सड़क के किनारे जा रहा था। दूसरी तरफ से आ रही बिना नंबर की अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने उसे रौंद दिया। जिससे अंकुल की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर ट्रैक्टर ट्राली को अपनी हिरासत में ले लिया है। वहीं घटना के बाद से ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह बिना नंबर का ट्रैक्टर ट्राली सूरतगंज के मुकौली गांव का है।

पढ़ें- बहराइच: बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर, ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, एक घायल

संबंधित समाचार