IPL 2022 : शुभमन गिल ने बनाया रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में मंगलवार को गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच काफी रोमांचक मुकाबला खेला गया। यह मैच गुजरात ने 62 रनों से जीत लिया। गुजरात टाइटन्स की ओर से इस मैच में शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली और 68 रन बनाकर नाबाद रहे। शुभमन गिल अपनी …

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में मंगलवार को गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच काफी रोमांचक मुकाबला खेला गया। यह मैच गुजरात ने 62 रनों से जीत लिया। गुजरात टाइटन्स की ओर से इस मैच में शुभमन गिल ने शानदार पारी खेली और 68 रन बनाकर नाबाद रहे। शुभमन गिल अपनी टीम में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इसी के साथ गुजरात ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।

 

पूरे 20 ओवर तक क्रीज पर टिके रहे गिल
शुभमन गिल ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 49 बॉल में 63 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके जड़े और पूरे 20 ओवर तक क्रीज पर टिके रहे। आईपीएल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब किसी खिलाड़ी ने पूरे 20 ओवर तक बैटिंग की हो और कोई भी छक्का नहीं जड़ा हो। शुभमन गिल से पहले ऐसा सचिन तेंदुलकर कर चुके हैं। सचिन तेंदुलकर ने साल 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ऐसा किया था। अब शुभमन गिल ने 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ऐसा किया है।

12 मैच में 384 रन बनाए
अगर शुभमन गिल की फॉर्म की बात करें तो वह इस सीजन में अभी तक 12 मैच में 384 रन बना चुके हैं। इसमें चार अर्धशतक शामिल हैं, जबकि उनकी औसत करीब 35 की रही है। गिल ने अभी तक आईपीएल में 40 चौके, 9 छक्के जमाए हैं। आईपीएल 2022 में अभी तक सबसे ज्यादा फिफ्टी जड़ने के मामले में शुभमन गिल ने डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है। डेविड वॉर्नर और शुभमन गिल के नाम इस सीजन में 4-4 फिफ्टी हैं। हालांकि अगर 50+ स्कोर की बात करें तो जोस बटलर तीन फिफ्टी, तीन सेंचुरी के साथ नंबर-एक पर हैं।

ये भी पढ़ें : IPL 2022, LSG vs GT: गुजरात ने प्लेऑफ में बनाई जगह, लखनऊ को 62 रनों से किया पराजित

संबंधित समाचार