मुफ्त राशन की रिकवरी को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज, ट्वीट कर कही यह बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बुधवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से दी जा रही मुफ्त राशन की रिकवरी को लेकर कटाक्ष किया है। बता दें, कोरोना काल में प्रदेश सरकार की ओर से मुफ्त में राशन की सुविधा प्रदान की जा रही थी। वर्तमान …

लखनऊ। बुधवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से दी जा रही मुफ्त राशन की रिकवरी को लेकर कटाक्ष किया है।

बता दें, कोरोना काल में प्रदेश सरकार की ओर से मुफ्त में राशन की सुविधा प्रदान की जा रही थी। वर्तमान में भी यह सुविधा आमजन को दी जा रही है। मगर इस सुविधा का लाभ संपन्न लोगों ने भी उठाया है। अब ऐसे ही लोगों पर सरकार की ओर से राशन कार्ड को निरस्त करने के लिए आगे आने को कहा गया है।

बता दें, ट्वीट में उन्‍होंने एक वीडियो को शेयर किया है। उसमें देखा जा रहा है कि मुनादी करने वाला कह रहा है कि जिस राशनकार्ड धारक के पास ट्रैक्टर, एसी, 5 एकड़ जमीन, सरकारी नौकरी और कार हो तो वह अपने राशनकार्ड को कार्यालय में जाकर स्‍वत: ही जमा कर दे। मुफ़्त राशन देते समय तो कोई घोषणा न हुई पर अब कुछ परिस्थितियों की शर्त रखकर राशनकार्ड को वापस कार्यालय में सरेंडर करने की मुनादी की जा रही है।

पढ़ें- प्रदेश में जाति-धर्म के आधार पर हो रही कार्रवाई : अखिलेश यादव 

संबंधित समाचार