आजम खां की मुश्किलें और बढ़ीं, आय से अधिक संपत्ति मामले में जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची ED की टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर। समाजवादी पार्टी नेता आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आजम खां से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम बुधवार को लखनऊ से रामपुर पहुंची। ईडी की टीम के साथ तहसीलदार प्रमोद कुमार आजम खां की यूनिवर्सिटी में पहुंचे। ईडी की टीम और रामपुर राजस्व विभाग के अधिकारी …

रामपुर। समाजवादी पार्टी नेता आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। आजम खां से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम बुधवार को लखनऊ से रामपुर पहुंची। ईडी की टीम के साथ तहसीलदार प्रमोद कुमार आजम खां की यूनिवर्सिटी में पहुंचे। ईडी की टीम और रामपुर राजस्व विभाग के अधिकारी दोनों ने मिलकर यूनिवर्सिटी में जाकर शत्रु सम्पत्ति की जांच की। सपा विधायक आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय पर लगातार खतरे के बादल मंडरा रहे है।

आजम खां विवि के बनाने के दौरान जमीन कब्जाने के काफी मामले दर्ज है। जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय  द्वारा की जा रही है। मंगलवार को शासन से पत्र मिलने के बाद जिलाधिकारी ने जांच के लिए  जिला स्तरीय नौ सदस्य वाली टीम गठित की है। बुधवार को सुबह को  ईडी रामपुर पहुंची। उसके बाद नौ सदस्यीय टीम  के साथ विवि परिसर में प्रवेश किया। जहां जमीन की नपाई की गई। सुरक्षा के लिहाज से अजीमनगर थाने की पुलिस तैनात रहीं।इस दौरान विवि में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

आपको बता दें कि सपा नेता पर ये एक्शन बीजेपी नेता आकाश सक्सेना के शिकायत की थी। बीजेपी नेता की शिकायत पर आजम खान के खिलाफ ये एक्शन हो रहा है।

ये भी पढ़ें : ‘एक में जमानत मिली तो दूसरा केस दर्ज हो गया, ये क्या हो रहा है’, सपा नेता आजम खान की याचिका पर बोला SC

संबंधित समाचार