आजमगढ़: मछली ना बनाने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
आजमगढ़। जिले के बिलरियागंज में हुए पति-पत्नी के विवाद में महिला की हत्या कर दी गई। बतादें कि बिलरियागंज के केशवपुर सविल्खा करमपुर निवासी राहुल राजभर का पत्नी अन्नू राजभर 23 साल की मछली बनाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद यह घटना घट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पति बाजार से मछली …
आजमगढ़। जिले के बिलरियागंज में हुए पति-पत्नी के विवाद में महिला की हत्या कर दी गई। बतादें कि बिलरियागंज के केशवपुर सविल्खा करमपुर निवासी राहुल राजभर का पत्नी अन्नू राजभर 23 साल की मछली बनाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद यह घटना घट गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पति बाजार से मछली लेकर आया था और पत्नी से मछली बनाने को कहा। मसाला न होने की बात बताने पर पति मसाला लेकर आया। मसाला आने के बाद पति व पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया जिसके बाद दोनों के बीच बात मार पीट तक पहुच गई जिस दौरान पति के मारने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से ही आरोपी पति फरार है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में लगी हुई है।
घटना को लेकर पुलिस बोली मामले की हो रही है जांच। इस बारे में बिलरियागंज के दारोगा विजय प्रकाश मौर्या का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। ऐसे में पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी हुई है।
दारोगा विजय प्रकाश मौर्या का कहना है कि घर पर कोई नहीं है और आस-पास के लोग भी कुछ नहीं बता रहे हैं। बस घटमा स्थल पर महिला का शव बरामद हुआ है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जारी है।
