हरदोई: बेटे की आत्महत्या के बाद बाप ने भी लगाया मौत को गले, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई। बुढ़ापे की लाठी बने बड़े बेटे के आत्महत्या करने के बाद बे-सहारा हुए उसके बूढ़े बाप ने उसी सदमे के चलते खुद भी मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी है। बताया गया है कि टड़ियावां थाने के जामू झाला गांव …
हरदोई। बुढ़ापे की लाठी बने बड़े बेटे के आत्महत्या करने के बाद बे-सहारा हुए उसके बूढ़े बाप ने उसी सदमे के चलते खुद भी मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी है।
बताया गया है कि टड़ियावां थाने के जामू झाला गांव के 65 साल बाबूराम ने मंगलवार की दोपहर गांव के बाहर खड़े एक पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसका शव गमछे से लटकता देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
इस बारे में बताया गया है कि करीब तीन महीने पहले बाबूराम के बड़े बेटे रजनीश ने आत्महत्या कर ली थी। रजनीश अपने बाप के बुढ़ापे का सहारा था। उसके न रहने से बाबूराम को ऐसा सदमा पहुंचा कि उसने तमाम हसरतों को किनारे कर खुद भी आत्महत्या कर ली। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।
पढ़ें-गाजियाबाद: 17वीं मंजिल से गिरकर महिला की हुई मौत, हादसा और आत्महत्या के बीच उलझी पुलिस
