मुरादाबाद : शादी में जा रहे चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत
मुरादाबाद। सम्भल के रहने वाले बाइक पर सवार चाचा भतीजे बुधवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। पाकबड़ा पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। संभल में गढ़ी थाना क्षेत्र में मिठौली गांव के रहने वाले 60 वर्षीय जाहिद …
मुरादाबाद। सम्भल के रहने वाले बाइक पर सवार चाचा भतीजे बुधवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। पाकबड़ा पुलिस ने दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
संभल में गढ़ी थाना क्षेत्र में मिठौली गांव के रहने वाले 60 वर्षीय जाहिद पेशे से किसान था। उनके भतीजे अरमान के मुताबिक अमरोहा में रिश्तेदार के घर बुधवार को शादी थी। इसमें ताऊ जाहिद के अलावा चचेरे भाई 17 वर्षीय नईम को भी शामिल होना था। सुबह करीब दस बजे दोनों बाइक पर सवार होकर एक साथ अमरोहा रवाना हुए। बाइक नईम चला रहा था। बाइक सवार ताऊ व भतीजा पाकबड़ा थाना क्षेत्र में डिंगरपुर रोड पर हासमपुर चौराहे से आगे सिटी अस्पताल के सामने पहुंचे थे।
वहां सड़क किनारे दाहिने तरफ डँफर खड़ा था। तेज रफ्तार बाइक डंफर में पीछे से घुस गई। नईम के सिर में गंभीर चोटें आईं। उसकी मौत मौके पर हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल जाहिद को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भेज गया।वहां चिकित्सकों ने नईम को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पाकबड़ा पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। कुछ ही देर में दोनों के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
नाबालिग उम्र पर भारी पड़ी तेज रफ्तार
मुरादाबाद : पाकबड़ा में एक साथ एक ही परिवार की दो लोगों की मौत से मृतकों के परिजन ही नहीं, बल्कि राहगीर भी कांप गए। अनियंत्रित वाहन व तेज रफ्तार प्रथमदृष्टया हादसे का कारण बताया गया। पूछताछ में चचेरे बड़े भाई अरमान ने बताया नईम ने कुछ ही दिनों पहले हाईस्कूल की परीक्षा दी थी।
वह सिरसी स्थित इंटर कालेज का छात्र था। पांच भाई व दो बहनों के सबसे छोटा नईम पूरे परिवार का दुलारा था। नईम की अकाल मौत से उसके परिजन बदहवास हैं। चचेरे भाई के दावे से यह बात शीशे की तरह साफ हो जाती है कि मृतक अभी किशोर था। 17 वर्ष की उम्र में तेज रफ्तार बाइक चलाना नाबालिग के जीवन पर भारी पड़ गया। इस जरा सी चूक ने एक झटके में दो परिवारों की खुशियां एक साथ लूट लीं।
ये भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल: बिल्डिंग प्रमोटर और डेवलपर के खिलाफ ईडी ने मारे छापे
