अयोध्या: औचक निरीक्षण में मिली खामियों पर सीडीओ ने लगाई कड़ी फटकार, मांगा स्पष्टीकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। ब्लॉक मुख्यालय अमानीगंज का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने पत्रावलियों में गड़बड़ी देख मातहतों को जमकर फटकार लगाई और निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले लगभग आधा दर्जन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव, डीसी मनरेगा नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी के साथ बुधवार की सुबह …

अयोध्या। ब्लॉक मुख्यालय अमानीगंज का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने पत्रावलियों में गड़बड़ी देख मातहतों को जमकर फटकार लगाई और निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले लगभग आधा दर्जन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा है।

मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव, डीसी मनरेगा नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी के साथ बुधवार की सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर अचानक अमानीगंज ब्लाक मुख्यालय पहुंचीं। सीडीओ के ब्लॉक मुख्यालय पहुंचते ही ब्लॉक कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी रामबरन व सहायक पंचायत अधिकारी शिव कुमार चौबे तो अपने कार्यालय में उपस्थित मिले जबकि कई ब्लॉक कर्मी ब्लॉक से नदारद मिले।

ब्लॉक पहुंचे दोनों अधिकारियों ने ब्लॉक के दस्तावेजों की जांच करते हुए उपस्थिति पंजिका का भी निरीक्षण किया। अभिलेखों के रखरखाव तथा प्रविष्टियों में मिली अनियमितता देख सीडीओ भड़क गई और उन्होंने मातहतों को कड़ी फटकार लगाई व अभिलंब खामियों को दुरुस्त किए जाने के निर्देश भी दिए।

सीडीओ ने जब ब्लॉक कर्मियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तब मनरेगा स्टाफ जुवेद अहमद, राम कुमार, रमेश तिवारी, राजेश कुमार सिंह तकनीकी सहायक, ब्लॉक मुख्यालय के ऑफिस स्टाफ अमित कुमार कसौधन, जेईएमआई संदीप कुमार, सच्चिदानंद बीटी, आशीष वर्मा, इंदु मिश्रा एनआरएलएम व कार्यालय की चपरासी शिवपता भी गैरहाजिर मिली।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि अनुपस्थित मिले सभी कर्मचारियों स्पष्टीकरण मांग लिया गया है स्पष्टीकरण का जवाब मिलते ही उनके विरुद्ध अन्य विभागीय दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें- बहराइच: डीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले अधिकारी, स्पष्टीकरण तलब

संबंधित समाचार