हरदोई: नोटिस और मुनादी के बाद भी नहीं माने दुकानदार, पालिका ने जेसीबी से हटाया अतिक्रमण
शाहाबाद/ हरदोई। शाहाबाद नगर पालिका परिषद ने अपने तेवर आक्रामक कर लिए हैं। कई बार नोटिस देने और मुनादी करवाने के बावजूद अतिक्रमण कारी दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। तब मजबूर होकर आज पालिका प्रशासन ने एसडीएम सौरभ दुबे की अगुवाई में अतिक्रमण हटाना प्रारंभ कर दिया। फोर्सबल के साथ जैसे ही पालिका और राजस्व …
शाहाबाद/ हरदोई। शाहाबाद नगर पालिका परिषद ने अपने तेवर आक्रामक कर लिए हैं। कई बार नोटिस देने और मुनादी करवाने के बावजूद अतिक्रमण कारी दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। तब मजबूर होकर आज पालिका प्रशासन ने एसडीएम सौरभ दुबे की अगुवाई में अतिक्रमण हटाना प्रारंभ कर दिया।
फोर्सबल के साथ जैसे ही पालिका और राजस्व टीम बासित नगर चौराहे पर पहुंची वैसे ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। पालिका प्रशासन के बुलडोजर ने नाले पर किया गया कब्जा तोड़ना प्रारंभ कर दिया। इस दौरान एसडीएम सौरभ दुबे अधिशासी अधिकारी संजय कुमार प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्र तथा सफाई निरीक्षक दीपक कुमार मौजूद रहे।
इस दौरान पालिका प्रशासन ने बासित नगर चौराहे के 8 दुकानदारों पर अतिक्रमण करने के आरोप में पांच पांच सौ का जुर्माना भी वसूला। फिलहाल पालिका प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में दहशत व्याप्त हो गई।
यह भी पढ़ें:-दिल्ली में अतिक्रमण रोधी अभियान का विरोध, वामदलों ने उपराज्यपाल के घर तक निकाला जुलूस
