अयोध्या: गुप्तारघाट-जमथरा बांध बनाने को सीता झील से आएगी मिट्टी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गुप्तारघाट-जमथरा बांध का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। अब विचार किया जा रहा है कि सीता झील के पुनरुद्धार के समय जितनी भी मिट्टियां निकले उसे बंधे पर प्रयोग में लाया जाए। इस पर जिलाधिकारी की मौजूदगी में बैठक के दौरान प्रस्ताव रखा गया। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सरयू नदी के दाहिने …

अयोध्या। गुप्तारघाट-जमथरा बांध का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। अब विचार किया जा रहा है कि सीता झील के पुनरुद्धार के समय जितनी भी मिट्टियां निकले उसे बंधे पर प्रयोग में लाया जाए। इस पर जिलाधिकारी की मौजूदगी में बैठक के दौरान प्रस्ताव रखा गया।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने सरयू नदी के दाहिने तट पर सीता झील के पुरुद्धार व विकास के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित सिंह, अधिशासी अभियन्ता, सरयू नहर खण्ड, अयोध्या व खनन अधिकारी के साथ की बैठक की, जिसमें सीता झील के पुनरुद्धार व विकास हेतु मिट्टी खुदाई के सम्बन्ध में चिह्नित क्षेत्र के मानचित्र पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श किया गया।

सीता झील के विकास हेतु चिह्नित क्षेत्र अधिक मात्रा में मिट्टी की खुदाई होनी है, जिसकी खुदाई करके अधिशासी अभियन्ता, सरयू नहर खण्ड द्वारा उपयुक्त मिट्टी को निर्माणाधीन गुप्तारघाट-जमथरा बांध के निर्माण कार्य हेतु प्रयोग में लाये जाने का प्रस्ताव रखा गया, जिससे आगामी बाढ़ से पूर्व बन्धे का निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा सके।

उक्त प्रस्ताव पर विचार करते हुए राजस्व कर्मियों की टीम बनाकर खनन अधिकारी के देखरेख में तत्काल कार्रवाई हेतु निर्देश दिया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन गुप्तारघाट -जमथरा बांध के निर्माण कार्य हेतु सीता झील के खुदाई से प्रयोग मे लाये जाने वाली मिट्टी का ठेकेदार को वास्तविक दूरी के अनुसार ही भुगतान किये जाने हेतु निर्दशित किया गया।

साथ ही यथासंभव खुदाई में सालिड वेस्ट में उपयुक्त खाद युक्त मिट्टी का प्रयोग निर्मित गुप्तार घाट के पीछे पार्क में लाकर ग्रीनरी विकसित करने के लिए कहा गया है।

पढ़ें-अयोध्या: तीन करोड़ की लागत से होगा सीता झील का डेवलपमेंट, कूड़ा हटाने का कार्य शुरू

संबंधित समाचार