हरदोई: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, चचेरा भाई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरपालपुर/हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के जिलगांव के पास कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से शादी में शामिल होने जा रहे बाइक चालक की मौत हो गई है। जबकि बाइक सवार चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे सीएचसी से परिजन लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद ले गए। फर्रुखाबाद जनपद के …

हरपालपुर/हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के जिलगांव के पास कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बुधवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से शादी में शामिल होने जा रहे बाइक चालक की मौत हो गई है। जबकि बाइक सवार चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे सीएचसी से परिजन लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद ले गए।

फर्रुखाबाद जनपद के मेरापुर थाना क्षेत्र के रमापुर कदीर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र कालीचरन अपने चचेरे भाई अखिलेश पुत्र सुघर सिंह के साथ बाइक से अरवल थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में अपने चचेरे साले की बारात में शामिल होने के लिए जा रहा था। तभी कटरा-बिल्लौर मार्ग पर जिलगांव के पास सामने से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे धर्मेंद्र की गर्दन कटने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि उसका चचेरा भाई अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने पुलिस बल के साथ एंबुलेंस से अखिलेश को सीएचसी भिजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद ले गए। पीछे से बाइक पर आ रहे हैं उसके भतीजे प्रवीण अपने दोनों की पहचान की।हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। मृतक के परिवार में पत्नी आरती के अलावा दो पुत्र एक पुत्री हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: सड़क हादसे में मां-बेटे की दर्दनाक मौत, ससुर और बाइक चालक गंभीर

संबंधित समाचार