फतेहपुर: यमुना नदी में स्नान के दौरान डूबीं तीन किशोरियां, एक की मौत
फतेहपुर। मंडप विसर्जन के दौरान यमुना नदी में स्नान के दौरान तीन किशोरियां डूब गईं। जबकि दो किशोरियों को नदी से सुरक्षित निकालते हुए गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक किशोरी की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर घंटों नदी में तलाश के …
फतेहपुर। मंडप विसर्जन के दौरान यमुना नदी में स्नान के दौरान तीन किशोरियां डूब गईं। जबकि दो किशोरियों को नदी से सुरक्षित निकालते हुए गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक किशोरी की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर घंटों नदी में तलाश के बाद लापता युवती के शव को ढूंढ निकाला।
ग्रामीणों के अनुसार चांदपुर थाना क्षेत्र के जारा गांव निवासी अरुण कुमार के भतीजे की शादी बीते एक मई को हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह यमुना नदी में मंडप विसर्जन के लिए परिवार की महिलाएं और पुरुष यमुना नदी के परसेढा घाट गए थे। विसर्जन के बाद यमुना नदी में नहाने लगे।
साथ ही गांव के अरुण कुमार की 15 वर्षीय पुत्री रीता, छत्रपाल की बेटी शिवानी (15) व पप्पू की 14 वर्षीय बेटी काजल भी स्नान कर रहीं थी। इस बीच तीनों युवतियां नदी में तेज बहाव के चलते गहरे पानी मे डूबने लगीं। चीख पुकार सुन नदी साथ मे गए लोगों ने नदी में कूदकर दो युवतियों को बाहर निकाला। वहीँ रीता नदी में डूब गई। जिसकी काफी तलाश करने के बाद भी सफलता नही मिली।
उधर, जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जिले की चांदपुर पुलिस और कानपुर नगर की सजेती थाना पुलिस ने काजल और शिवानी की हालत को गंभीर देखते हुए हमीरपुर जिला अस्पताल में इलाज़ के लिए भर्ती कराया है। वहीं लापता युवती रीता की तलाश के लिए गोताखोरों ने नदी में जाल डालकर बाहर ढूंढ निकाला। इस बीच उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शव को बगैर पोस्टमार्टम कराये ही अंतिम संस्कार कर दिया।
यह भी पढ़ें:-जोधपुर में खान में भरे पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत
