मथुरा में झगड़ा सुलझाने गई पुलिस पर लोगों ने किया हमला, एक पुलिसकर्मी की फाड़ी वर्दी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नगला कोल्हू गांव में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ही स्थानीय लोगों ने हमला कर एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। मथुरा के पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बुधवार को बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार …

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के जमुनापार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नगला कोल्हू गांव में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर ही स्थानीय लोगों ने हमला कर एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी। मथुरा के पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बुधवार को बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है तथा कुछ महिलाओं समेत अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

मार्तण्ड प्रकाश ने बताया कि मंगलवार की रात को गांव में झगड़े की सूचना पर नगला कोल्हू पहुंची पीआरवी के सिपाहियों पर एक पक्ष ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं झगड़ा कर रहे एक गुट ने एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी और उसकी सर्विस पिस्टल भी छीनने का प्रयास किया। पुलिस पर हमले की सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय से भारी मात्रा में पुलिस बल के पहुंचने पर अन्य हमलावर भाग निकले, हालांकि मुख्य हमलावर मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि सिपाही बिपिन की तहरीर पर सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस पर हमला करने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा भागे हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। गांव में एतिहातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : लूट के बाद पांच दिनों तक भटकती रही पीड़िता, धमकी पर टूटी पुलिस की नींद

संबंधित समाचार