लखनऊ पुलिस कमिश्नर ने पैदल मार्च कर जांची सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस कर्मियों को दिये उचित दिशा-निर्देश
लखनऊ। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बुधवार को पैदल मार्च करते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस की तैनाती का जायजा लिया। कमिश्नर ने बाजारखाला कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण करते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे बाजारों, मॉल्स, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि के आसपास भ्रमण करते हुए पुलिस कर्मियों को उचित दिशा-निर्देश दिये। कमिश्नर ने महिला …
लखनऊ। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बुधवार को पैदल मार्च करते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस की तैनाती का जायजा लिया। कमिश्नर ने बाजारखाला कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण करते हुए भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे बाजारों, मॉल्स, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि के आसपास भ्रमण करते हुए पुलिस कर्मियों को उचित दिशा-निर्देश दिये।
कमिश्नर ने महिला सुरक्षा के तहत बाजारों व दुकानों में विशेष पेट्रोलिंग करने के लिए एंटी रोमियो टीम को निर्देशित किया। साथ ही बाजार परिसर में व नो पार्किंग जोन में बेतरतीब ढंग से वाहनों को पार्क करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को ट्रैफिक विभाग को आदेश दिया। मौके पर डीसीपी पश्चिम सोमेन वर्मा, सहायक पुलिस आयुक्त बाजारखाला अनिल कुमार यादव, थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
धारा-144 के उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई
पैदल मार्च के दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शहर में कोविड-19 के खतरे को देखते हुए धारा-144 लागू कर दी गई है। जिसके संदर्भ में निर्देश जारी कर दिये गये हैं। रात 10 बजे से सुबह 06 बजे के बीच अनावश्यक रूप से सड़क पर घूमने वालों व बेवजह जमावड़ा लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है। धारा-144 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आने के निर्देश दिये गये हैं।
यह भी पढ़ें:-संभल: ADG ने पुलिस फोर्स के साथ किया पैदल मार्च, व्यापारियों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
