प्रशासनिक अधिकारी सकारात्मक रुख से करें कार्य : मुख्यमंत्री योगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आईएएस अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उनको सकारात्मक रुख के साथ काम करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को लोकभवन में 2020 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को मुलाकात के दौरान यह सीख दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ जनता …

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आईएएस अधिकारी प्रशासनिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं, इसलिए उनको सकारात्मक रुख के साथ काम करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को लोकभवन में 2020 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों को मुलाकात के दौरान यह सीख दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को तमाम विषयों व मुद्दों से भली-भांति परिचित होना चाहिए। परिश्रमी व तेजी से फैसले लेने में भी सक्षम होना चाहिए। साथ ही, मामलों का निस्तारण पारदर्शी व समयबद्ध ढंग से किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन के लक्ष्य की पूर्ति के लिए सुदृढ़ कानून-व्यवस्था आवश्यक है। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक देवेश चतुर्वेदी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री व सूचना संजय प्रसाद आदि अधिकारी मौजूद रहे।

प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुख्य सचिव से की मुलाकात

2020 बैच के भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने बुधवार को मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्य सचिव ने कहा कि अधिकारियों को राष्ट्र की सेवा करने व विश्व स्तर पर राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ है, जिसे वह पूरी ईमानदारी से आगे बढ़ाएं। प्रशिक्षु अधिकारियों में अपाला मिश्रा, सदफ चौधरी, गरिमा नौटियाल, दिव्या अखौरी, सृष्टि, अभिषेक कटियार व आशीष कुमार वर्मा शामिल थे।

यह भी पढ़ें:-सरकारी नौकरियों में चयन की प्रक्रिया को सौ दिनों के लक्ष्य के तहत पूरा करें : मुख्यमंत्री योगी

संबंधित समाचार