बलिया: ट्रेन के आगे युवक ने लगाई छलांग, सिर हुआ धड़ से अलग, नहीं हुई शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर बाद करीब पौने पांच बजे एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक व दो के बीच रेल पटरियों पर एक युवक काफी देर से बैठा हुआ था। लोग यह समझ रहे थे कि वह किसी ट्रेन का इंतजार …

बलिया। रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर बाद करीब पौने पांच बजे एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक व दो के बीच रेल पटरियों पर एक युवक काफी देर से बैठा हुआ था। लोग यह समझ रहे थे कि वह किसी ट्रेन का इंतजार कर रहा है।

जैसे ही ट्रेन खुली युवक अचानक चलती ट्रेन के नीचे घुस गया और ली मच गयी। यात्रियों ने मामले से राजकीय रेलवे पुलिस को अवगत कराया। जीआरपी ने शव को पटरी से हटवाया इसके बाद ट्रेन प्लेटफार्म संख्या दो पहुंची।

इस संबंध में प्रभारी एसओ जीआरपी श्यामजी यादव का कहना है कि प्रथमदृष्टया युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। उनका कहना है कि अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके लिये प्रयास किये जा रहे हैं।

पढ़ें- बरेली: कोयला संकट के कारण रेलवे ने रद कीं 3 जोड़ी ट्रेनें

संबंधित समाचार