भोपाल: पुलिस भर्ती परीक्षा का फिजिकल टेस्ट दो जून तक स्थगित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट को भीषण गर्मी के चलते दो जून तक स्थगित कर दिया गया है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट दो जून तक स्थगित कर दिए गए हैं। राज्य में इन दिनों पुलिस आरक्षक पद पर भर्ती की प्रक्रिया …

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट को भीषण गर्मी के चलते दो जून तक स्थगित कर दिया गया है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट दो जून तक स्थगित कर दिए गए हैं। राज्य में इन दिनों पुलिस आरक्षक पद पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। फिजिकल परीक्षा नौ मई से शुरु हुई है, जो पांच जून तक चलनी थी। इन पदों पर होने वाली भर्ती के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने लिखित परीक्षा पहले ही ले ली थी। पीईबी परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों का अब फिजिकल टेस्ट हो रहा है।

यह भी पढ़ें- वायु सेना का सार्जेंट जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी को कर रहा था शेयर

 

संबंधित समाचार