अयोध्या: अविवि में स्नातक और परास्नातक में दाखिले को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, 31 मई तक कराएं दाखिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर व संघटक महाविद्यालयों के स्नातक, परास्नातक, बीवोक, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। स्नातक में दाखिले के इच्छुक छात्र 31 मई तक दाखिला करा सकते है। वहीं परास्नातक पाठ्यक्रमों में 15 जून तक आवेदन कर सकते है। राष्ट्रीय …

अयोध्या। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर व संघटक महाविद्यालयों के स्नातक, परास्नातक, बीवोक, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों के प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। स्नातक में दाखिले के इच्छुक छात्र 31 मई तक दाखिला करा सकते है। वहीं परास्नातक पाठ्यक्रमों में 15 जून तक आवेदन कर सकते है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत बीए, बीएससी, बीकॉम के साथ फाइन आर्ट्स, सोशल वर्क, फिजिकल एजुकेशन, फिजिकल एजुकेशन स्पोर्ट्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, कंप्यूटर एप्लीकेशन, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, बैचलर ऑफ फार्मेसी, बैचलर ऑफ लॉ त्रि-वर्षीय एवं पंचवर्षीय महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

वही परिसर के बीवोक पाठ्यक्रमों में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, फैशन डिजाइनिंग गारमेंट टेक्नोलॉजी, परफॉर्मिंग आर्ट विषय में आवेदन प्रक्रिया चालू है। परास्नातक पाठ्यक्रमों में इकोनॉमिक्स एंड रूरल डेवलपमेंट, हिस्ट्री कल्चर एंड आर्कियोलॉजी, हिंदी, इंग्लिश, सिंधी, एप्लाइड साइकोलॉजी, फिलासफी एंड रिलीजन, स्ट्रैटेजिक स्टडीज, सोशियोलॉजी, ड्राइंग एंड पेंटिंग आदि पाठ्यक्रमों में अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

डिप्लोमा व पीजी डिप्लोमा के लिए भी मांगे आवेदन

परिसर के पीजी डिप्लोमा व डिप्लोमा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे गए हैं जिनमें बायो-इनफॉर्मेटिक, इन्वायरमेंट मॉनिटरिंग एंड सिमुलेशन, डिजिटल सिस्टम डिजाइन एंड इंस्ट्रूमेंट, वीएलएसआई, फैशन डिजाइनिंग, योगा एंड अल्टरनेटिव थेरेपी, विमेन स्टडीज, आर्ट एजुकेशन, अवधी, भोजपुरी, हेल्थ एंड फिटनेस मैनेजमेंट, फ्रेंच, जर्मन, वैदिक मैथमेटिक्स, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग है। वही सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में गर्भ संस्कार, आर्ट्स एप्रिसिएशन, फर्मेंटेशन टेक्नोलॉजी, स्वायल एंड वॉटर टेस्टिंग, प्रोफिसिएंसी इंग्लिश कम्युनिकेशन में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एलएलबी त्रि-वर्षीय व पंचवर्षीय, एमएड, एमपीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 18 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ हैं।

पढ़ें-बरेली: 25 फीट की मूंछें देखने को उमड़े लोग, मूंछें हों तो ठाकुर रामसिंह जैसी, वरना…

संबंधित समाचार