हरदोई: प्रेमी के साथ पत्नी के भाग जाने से आहत पति ने लगाई फांसी, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पत्नी के अपने प्रेमी के साथ घर से भाग जाने से आहत हुए उसके पति ने फांसी लगा ली। जबकि उसके पिता ने बहू के प्रेमी के ऊपर बेटा की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलते ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताते है कि बिलग्राम …

हरदोई। पत्नी के अपने प्रेमी के साथ घर से भाग जाने से आहत हुए उसके पति ने फांसी लगा ली। जबकि उसके पिता ने बहू के प्रेमी के ऊपर बेटा की हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर मिलते ही जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बताते है कि बिलग्राम कोतवाली के हुलासपुरवा निवासी 40 साल राम खिलावन बेटा गंगू खेती-किसानी करता था। करीब 15 दिन पहले माधौगंज थाने के रुइया पुरवा निवासी सुभाष उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर कर कही भगा ले गया था। इस बारे में राम खिलावन ने सुभाष के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी।

गुरुवार सुबह की बात है, गांव के कुछ लोग शौच के जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में राम खिलावन का शव पेड़ से लटका हुआ दिखाई दिया। इसका पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

इस बारे में पिता गंगू का आरोप है कि आरोपी सुभाष ने उसके बेटा की हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया, जिससे कि हत्या को आत्महत्या समझा जा सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पिता गंगू की तहरीर पर गहराई से जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पढ़ें-रायबरेली: प्रेमी युगल ने घर से भागकर एक साथ लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार