दानेदार यूरिया के इस्तेमाल से कम हो रही उर्वरा शक्ति : विकास अधिकारी अमित कुमार जायसवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। ब्लॉक सभाकक्ष में पर्यावरण संरक्षण व कृषि भूमि की उर्वरता शक्ति को कायम रखने के लिए तरल यूरिया के उपयोग पर एक खंड स्तरीय किसान जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फयाराम वर्मा ने किया। प्रोटीन नत्रजन का उपयोग किया जाता है प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी खंड विकास अधिकारी अमित …

अयोध्या। ब्लॉक सभाकक्ष में पर्यावरण संरक्षण व कृषि भूमि की उर्वरता शक्ति को कायम रखने के लिए तरल यूरिया के उपयोग पर एक खंड स्तरीय किसान जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि फयाराम वर्मा ने किया।

प्रोटीन नत्रजन का उपयोग किया जाता है

प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी खंड विकास अधिकारी अमित कुमार जायसवाल कहा दानेदार यूरिया के अंधाधुंध प्रयोग से खेतों की उर्वरता कम होती जा रही है और पर्यावरण पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा दानेदार यूरिया फसलों में डालते ही 70 उड़कर पर्यावरण को प्रभावित करती है जबकि तरल यूरिया 80 प्रतिशत फसलों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि करती है। इससे भूजल भी सुरक्षित रहता है। कहा कि फसलों को अच्छी ग्रोथ देने के लिए ही बतौर प्रोटीन नत्रजन का उपयोग किया जाता है। तरल यूरिया को पत्तों के छिद्रों से पौधे ग्रहण करते है। इसके प्रयोग से फसलो में प्रोटीन की मात्रा बढ़ेगी।

नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ पी के सिंह ने सब्जियों सहित धान व गन्ने की फसल के अधिक उत्पादन के लिये नैनो तरल यूरिया के प्रयोग के बारे में किसानों को जागरूक किया। इफ्को क्षेत्रीय प्रबंधक ए के सिंह ने बताया नैनो तरल यूरिया का उपयोग सहज एवं सरल है। इसके प्रयोग से सरकार विदेशों से आयातित यूरिया से मुक्त होते हुये अनुदान के बोझ से छुटकारा पा सकेगी।

इस फसलों में 30 से 35 दिन बाद पहला छिड़काव करना होता है। इसके बाद दूसरा छिड़काव 15 दिन बाद। इसका छिड़काव 2 से 4 मिली प्रतिलीटर पानी मे मिलाकर किया जाता है। गोष्ठी में अपर जिला सहकारी अधिकारी अमित सिंह, एडीओ पंचायत उमा शंकर सिंह, विनोद वर्मा, मनीष वर्मा, विधायक प्रतिनिधि विजय प्रताप सिंह के अलावा विश्वनाथ तिवारी, तेज बहादुर, रामजीत, दिनेश यादव,दिनेश वर्मा, शेर बहादुर समेत तमाम किसान मौजूद रहे।

पढ़ें-बहराइच: मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान का शुभारंभ, 34.46 लाख लोगों को दी जाएगी दवा

संबंधित समाचार