सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा, बरातियों से भरी पिकअप वैन पलटी, तीन की मौत, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के अनपरा क्षेत्र में बारात लेकर आ रही एक पिकअप वैन के पलटने से उसमे सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ग्राम पंचायत पाटी से एक बारात बीती रात अनपरा परिक्षेत्र में ग्राम सभा कुलड़ोमरी के टोला मैनहवां पिकअप से आ रही …

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के अनपरा क्षेत्र में बारात लेकर आ रही एक पिकअप वैन के पलटने से उसमे सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ग्राम पंचायत पाटी से एक बारात बीती रात अनपरा परिक्षेत्र में ग्राम सभा कुलड़ोमरी के टोला मैनहवां पिकअप से आ रही थी। पिकअप में कुल 15 लोग सवार थे। ग्राम खजुरा के निकट नगहवां मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डिबुलगंज चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने ग्राम खजुरा निवासी परवतिया देवी (70) और उसके पुत्र गिरजा शंकर के अलावा बाराती ग्राम पाटी निवासी 15 वर्षीय रमेश को मृत घोषित कर दिया। घटना में घायल चालक लाल बहादुर (40) को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-रामपुर में भीषण सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में पलटी कार, 7 लोगों की मौत, 4 घायल

संबंधित समाचार