ऊर्जा संरक्षण में जन सहभागिता जरूरी: मंत्री एके शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के लिये वैकल्पिक ऊर्जा के अत्यधिक इस्तेमाल की जरूरत पर बल देते हुये कहा कि ऊर्जा संरक्षण एक पवित्र कार्य है जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। मंत्री ए के शर्मा ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुये कहा कि वैकल्पिक ऊर्जा का …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण के लिये वैकल्पिक ऊर्जा के अत्यधिक इस्तेमाल की जरूरत पर बल देते हुये कहा कि ऊर्जा संरक्षण एक पवित्र कार्य है जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। मंत्री ए के शर्मा ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुये कहा कि वैकल्पिक ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण के साथ हम अपने जीवन को भी और अधिक उपयोगी बना सकते हैं। ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण करना भी महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा “हमें बिजली पैदा करने के साथ-साथ इसके समुचित वितरण और संरक्षण के कार्य को भी करना है। सौर ऊर्जा सुदूर क्षेत्रों में भी आसानी से उपलब्ध कराई जा सकती है, इसके लिए विभाग पूरे सामर्थ्य के साथ कार्य करे और लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाये।” उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आने वाली जटिलताओं को दूर कर आसानी से इसे सुलभ कराया जाये, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें और वे अपनी ऊर्जा जरूरतों को आसानी से पूरा कर सके।

इस अवसर पर यूपीनेडा के निदेशक भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि विभाग में सौर ऊर्जा नीति-2017 चल रही है, जिसके माध्यम से अब तक लगभग दो हजार मेगावाट विद्युत का उत्पादन हो रहा है, साथ ही विभिन्न कम्पनियों के साथ अनुबन्ध कर इसे और अधिक बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसी प्रकार प्रदेश के छह हजार घरों में सोलर रूफटाप प्लान्ट स्थापित कर 251 मेगावाट बिजली पैदा की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों के साथ की बैठक, कहा- कार्ययोजना बना कर करें कार्य

संबंधित समाचार