बरेली: नौकरी करने पर महिला को पति ने दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बच्ची के इलाज के लिए नौकरी कर रही महिला को पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि अब उसके ससुराल वाले हलाला का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने ससुरालियों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की …

बरेली, अमृत विचार। बच्ची के इलाज के लिए नौकरी कर रही महिला को पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि अब उसके ससुराल वाले हलाला का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने ससुरालियों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी 27 साल पहले क्षेत्र के ही एक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान करते थे। वहीं पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। महिला के चार बच्चे हैं। बचपन से ही उसकी बड़ी बेटी को एक बीमारी है। पति के नशे की लत की वजह से वह बेटी का उपचार नहीं करा पा रही। जिसके बाद उसने क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में नौकरी करके बच्चों का पालन पोषण कर रही थी।

पति को महिला की नौकरी पसंद नहीं
महिला का आरोप है कि पति उसकी नौकरी करने का विरोध कर रहा था। इसलिए उसके साथ मारपीट करता था। महिला ने जब नौकरी पर जाना बंद नहीं किया तो उसने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। अब महिला के ससुराल वाले हलाला का दबाव बना रहे हैं। हलाला नहीं करने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

महिला ने बारादरी थाने में तहरीर देकर पति पर कार्रवाई की मांग की है। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मालिक ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़िता ने मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी से मिलकर भी न्याय की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: एक माह से बन रही सड़क अधूरी, राहगीर परेशान

संबंधित समाचार