लखनऊ: जूते-चप्पल के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के चौक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अकबरी गेट के समीप स्थित मिनारा मस्जिद के पास लगने वाली जूते-चप्पलों की दुकानों में गुरुवार तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने करीब आधा दर्जन दुकानों को चपेट में ले लिया। आग के कारण पूरा इलाका धुएं से भर गया। …

लखनऊ। राजधानी के चौक कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अकबरी गेट के समीप स्थित मिनारा मस्जिद के पास लगने वाली जूते-चप्पलों की दुकानों में गुरुवार तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने करीब आधा दर्जन दुकानों को चपेट में ले लिया। आग के कारण पूरा इलाका धुएं से भर गया।

सूचना मिलने पर चौक फायर स्टेशन और हजरतगंज फायर स्टेशन से कुल चार दमकलों ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है, पर जूता-चप्पल व्यापारियों का लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया।

मामले की जानकारी देते हुए चीफ फायर ऑफीसर विजय कुमार सिंह ने बताया कि अशरफाबाद निवासी मो. शाकिब की अकबरी गेट के एक मिनारा मस्जिद के समीप स्थित जूते-चप्पल की दुकान और गोदाम में गुरुवार तड़के करीब चार बजे आग लगने की सूचना मिली।

सूचना मिलने पर चौक फायर स्टेशन से तीन और हजरतगंज के एक दमकल मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। एफएसओ चौक आरके यादव ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

यह भी पढ़ें:-चीन : एयरपोर्ट पर टेकऑफ के दौरान विमान में लगी आग, सभी 113 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

संबंधित समाचार