लखनऊ: नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगों ने युवती से की 25 हजार रुपये की ठगी
लखनऊ। नौकरी दिलाने का झांसा देकर गोमती नगर कोतवाली के विश्वासखंड-3 निवासी मानसी वर्मा से साइबर ठगों ने 25 हजार रुपये ठग लिये। मानसी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मानसी ने बताया कि उसने जॉब सर्च साइट पर नौकरी के लिए रिज्यूम अपलोड किया था। इसके बाद एक कॉल आया। फोन करने वाले …
लखनऊ। नौकरी दिलाने का झांसा देकर गोमती नगर कोतवाली के विश्वासखंड-3 निवासी मानसी वर्मा से साइबर ठगों ने 25 हजार रुपये ठग लिये। मानसी ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मानसी ने बताया कि उसने जॉब सर्च साइट पर नौकरी के लिए रिज्यूम अपलोड किया था। इसके बाद एक कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को जॉब सर्च साइट कर्मी बताया।
उसने मानसी को सुपरवाइजर की नौकरी ऑफर की। जिसके बदले पीएनबी अकाउंट में रुपये ट्रांसफर करने को कहा। मानसी ने बिना सोचे रुपये भेज दिए। इसके बाद इंटरव्यू और सिक्योरिटी चार्ज के नाम पर युवती से 25 हजार रुपये और जमा कराए गए थे। बार-बार रुपये जमा कराए जाने पर मानसी को शक हुआ था तो उसने रुपये देने से इनकार कर दिया। इसपर ठग ने गाली-गलौज करते हुए फोन काट दिया और तब से उसका नंबर बंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : साइबर ठगी की रिपोर्ट दो साल बाद दर्ज, पीड़ित ने कहा- थैंक्यू
