लखनऊ: पुलिस कमिश्नर ने ई-रिक्शा संचालन पर लगाई पाबंदी, इन 11 रूटों पर नहीं मिलेगी एंट्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने आदेश जारी किया कि जिले में अब ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। ई-रिक्शों की बढ़ती तादाद और इनका रूट तय न होने से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने मेट्रो रूट के साथ कुल 11 रूटों पर ई-रिक्शा संचालन पर पाबंदी …

लखनऊ। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने आदेश जारी किया कि जिले में अब ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। ई-रिक्शों की बढ़ती तादाद और इनका रूट तय न होने से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने मेट्रो रूट के साथ कुल 11 रूटों पर ई-रिक्शा संचालन पर पाबंदी का आदेश जारी कर दिया है।

पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर द्वारा अमौसी रोड से मुंशी पुलिया चौराहे के बीच ई-रिक्शा के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। इससे कृष्णा नगर, आलमबाग, श्रृंगारनगर, मानकनगर, नाका, हुसैनगंज, सचिवालय, हजरतगंज तक ई-रिक्‍शा पूरी तरह से बंद रहेगा। वहीं विश्वविद्यालय से आइटी चौराहे तक ई रिक्शा दिख सकते हैं, क्योंकि यहा अभी प्रतिबंध नहीं लगा है।

उसके बाद बादशाहनगर, भूतनाथ तक ई-रिक्शा चलेंगे। फिर इंदिरा नगर से मुंशी पुलिया के बीच ई रिक्शे का संचालन बंद रहेगा। मेट्रो अफसरों का तर्क है कि मेट्रो रूट का अगर उल्लेख आदेश में किया गया है तो पूरे मेट्रो रूट पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित होने चाहिए। क्योंकि चार मेट्रो स्टेशनों के बीच ई रिक्शा संचालित हो रहे हैं।

पढ़ें- बहराइच: ई रिक्शा में कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत, चालक समेत तीन घायल

संबंधित समाचार