हरदोई: पुलिस अधीक्षक ने हरपालपुर कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण, साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को हरपालपुर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी को सब कुछ ठीक-ठाक मिला। एसपी राजेश कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को हरपालपुर पहुंचकर कोतवाली का निरीक्षण किया। साफ सफाई की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त मिली है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैस,मालखाना, आरक्षी बैरक,हवालात व अभिलेखों का बारीकी से …

हरदोई। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार को हरपालपुर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी को सब कुछ ठीक-ठाक मिला। एसपी राजेश कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को हरपालपुर पहुंचकर कोतवाली का निरीक्षण किया। साफ सफाई की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त मिली है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैस,मालखाना, आरक्षी बैरक,हवालात व अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया।बीट आरक्षण की पुस्तिका देखी।वाहनों पर नंबर न पड़े होने से नाराजगी जताई। शस्त्रों में से एक उपनिरीक्षक से एसपी ने पिस्टल को खुलवाकर उसे बंद कराया। समय से खोलने और बंद करने पर प्रशंसा जाहिर की है।

कोतवाली पहुंचने पर प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने एसपी को सलामी दी। कोतवाली में ड्यूटी कर रहे प्रांतीय रक्षक दल के जवान के चेहरे पर मूछें देखकर प्रशंसा जाहिर की। मूछों के रखरखाव और अच्छा करने को बात कही। पीआरडी जवान को पुरस्कृत करने की बात कही है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी हरपालपुर अशोक कुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक, वरिष्ठ उप निरीक्षक मारकंडेय सिंह समेत पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

पढ़ें-रायबरेली: पुलिस अधीक्षक ने करीब डेढ़ दर्जन दरोगाओं के क्षेत्रों में किया गया फेरबदल

संबंधित समाचार