सोनिया गांधी का बड़ा बयान- देश में अल्पसंख्यकों को बनाया जा रहा टारगेट, कांग्रेस से लोगों को उम्मीद
राजस्थान। उदयपुर में कांग्रेस के ‘चिंतन शिविर में सोनिया गांधी ने देश में चल रही परिस्थितियों को लेकर चिंता व्यक्त की। इस मौके पर उन्होंने चिंतन शिविर में कहा लोग निरंतर अपने आप को डरा और असुरक्षित महसूस कर रहें हैं। अल्पसंख्यकों को शातिर तरीके से निर्ममता से निशाना बनाया जा रहा है। जबकि अल्पसंख्यक …
राजस्थान। उदयपुर में कांग्रेस के ‘चिंतन शिविर में सोनिया गांधी ने देश में चल रही परिस्थितियों को लेकर चिंता व्यक्त की। इस मौके पर उन्होंने चिंतन शिविर में कहा लोग निरंतर अपने आप को डरा और असुरक्षित महसूस कर रहें हैं। अल्पसंख्यकों को शातिर तरीके से निर्ममता से निशाना बनाया जा रहा है।
जबकि अल्पसंख्यक हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं। वह देश के समान नागरिक हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों पर लगाए जा रहे काले कानून को लेकर ससंद से सड़क तक कांग्रेस ने किसानों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश में जो सार्वजनिक उपक्रम खड़े किए, उन्हें बेचा जा रहा है।
