संभल: सीमेंट की बोरियों से भरा ट्रक सड़क पर पलटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/सिरसी, अमृत विचार। मुरादाबाद मार्ग पर गाय को बचाने के चक्कर में सीमेंट की बोरियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। ट्रक चालक व हेल्पर को चोट नहीं आई है। जनपद रामपुर के थाना भोजपुर निवासी चालक नफीस अहमद गुरुवार को ट्रक में सीमेंट की बोरियां भरकर बुलंदशहर से …

संभल/सिरसी, अमृत विचार। मुरादाबाद मार्ग पर गाय को बचाने के चक्कर में सीमेंट की बोरियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। ट्रक चालक व हेल्पर को चोट नहीं आई है।
जनपद रामपुर के थाना भोजपुर निवासी चालक नफीस अहमद गुरुवार को ट्रक में सीमेंट की बोरियां भरकर बुलंदशहर से मुरादाबाद के डूंगरपुर जा रहा था।

चालक ट्रक लेकर जैसे ही गुरुवार की देर रात को जनपद के थाना हजरतनगर गढ़ी में कस्बा सिरसी में मुरादाबाद मार्ग पर स्थित दादा मखदूम की मजार के पास पहुंचा। मार्ग पर घूम रही गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकराकर मार्ग पर पलट गया। पलटने की वजह से ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया और पलटने की आवाज को सुनकर आसपास के लोगों की टूट गई और जागकर मौके पर पहुंचे। ट्रक के अंदर फंसे चालक परिचालक को बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें:- रुद्रपुर: केदारनाथ के लिए हेली सर्विस बुक करा रहे हैं तो रहें सावधान

संबंधित समाचार