छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दोपहर 12 बजे 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट 2022 जारी कर दिए हैं। ये रिजल्ट माशिमं मुख्यालय से जारी किए गए हैं। हायर सेकेंडरी में 79.30 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 81.15 प्रतिशत छात्राएं हैं और 77.03 प्रतिशत छात्र। छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में 2 …

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दोपहर 12 बजे 10वीं और 12वीं के बोर्ड रिजल्ट 2022 जारी कर दिए हैं। ये रिजल्ट माशिमं मुख्यालय से जारी किए गए हैं। हायर सेकेंडरी में 79.30 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं। इनमें से 81.15 प्रतिशत छात्राएं हैं और 77.03 प्रतिशत छात्र।

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में 2 लाख 92 हजार 611 परीक्षार्थी स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इस साल बोर्ड रिजल्ट पिछले साल की तुलना में 72 दिन पहले जारी किए गए हैं। छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा में  ने टॉप किया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट cgbse.nic.in, results.cg.nic.in और chhattisgarh.indiaresults.com पर चेक किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुंती ने 491 अंकों के साथ टॉप किया है. इन्हें 98.20 प्रतिशत हासिल हुए हैं. इन्होंने आदर्श ग्राम्य भारती एच एस स्कूल, रायगढ़ से पढ़ाई पूरी की है। दूसरे नंबर पर खुशबू वाधवानी हैं। इन्होंने 482 अंकों के साथ 96.40 प्रतिशत हासिल किए हैं। तीसरे नंबर पर रेणुका चंद्रा ने 95.80 प्रतिशत के साथ 479 अंक हासिल किए हैं।

इसे भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: पायलटों की मौत मामले में भाजपा ने उठाया हेलीकाप्टर के रखरखाव पर सवाल