अमरोहा : हसनपुर में जमीन बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों में मारपीट, दंपति घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर, अमरोहा, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो सगे भाइयों में जमीन के बंटवारे को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कलां निवासी साजिद पुत्र साबिर ने कोतवाली …

हसनपुर, अमरोहा, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो सगे भाइयों में जमीन के बंटवारे को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिसमें दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कलां निवासी साजिद पुत्र साबिर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात्रि को उसने अपने भाई से जमीन के बंटवारे को कहा था। इसके बाद वह भाई आग बबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी। जिससे वह और उनकी पत्नी घायल हो गए। बता दें कि घायल अवस्था में दंपति कोतवाली पहुंच गए। जहां दंपति ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

वहीं पुलिस ने दोनों का सीएचसी मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। मामलें में कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है, तहरीर एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: अमरोहा : अवैध कारतूस मामला में हरदयाल एंड संस के स्वामी व पुत्र के खिलाफ मुकदमा

 

संबंधित समाचार