हरदोई: पत्नी से नोकझोंक के बाद पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, जानें वजह?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। ससुराल में रह रहे घर जमाई ने ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली। घर में दाल बनने की बात उसे इतनी बुरी लगी कि पहले तो उसने पत्नी के साथ नोकझोंक की, इसके बाद घर से बाहर निकल कर इस तरह का कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले …

हरदोई। ससुराल में रह रहे घर जमाई ने ट्रेन के आगे कूद कर खुदकुशी कर ली। घर में दाल बनने की बात उसे इतनी बुरी लगी कि पहले तो उसने पत्नी के साथ नोकझोंक की, इसके बाद घर से बाहर निकल कर इस तरह का कदम उठा लिया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। बताते है कि सीतापुर जिले के मछरेहटा निवासी 35 वर्षीय संजीत कुमार पुत्र सुशील कुमार बस का कंडक्टर था।

संजीत की ससुराल कोतवाली देहात के महोलिया शिवपार में थी।वह अपनी पत्नी सरिता और तीन बच्चों के साथ ससुर शिव कुमार के यहां घर जमाई बन कर रहता था। बताया गया है कि शुक्रवार की शाम संजीत शराब पीकर घर पहुंचा। उसने पत्नी से पूछा ‘खाने में क्या बना है?’ इस पर पत्नी सरिता ने दाल बनने की बात कही। बस इसी बात पर संजीत पहले तो पत्नी से नोंक-झोंक करने लगा, इसके बाद घर से बाहर चला गया, दोबारा वापस घर नहीं लौटा।

इसी बीच देर रात को उसके ससुराल वालों को कुछ दूर पर ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पर उसका शव पड़ा होने की खबर सुनने को मिली। पिता सुशील कुमार अपने बेटे की मौत को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अगला कदम उठाने की बात कही है। माना जा रहा है कि संजीत ने उसी नाराज़गी के चलते इस तरह का कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: ससुराल में दामाद की मौत से मचा हड़कंप, पत्नी और ससुरालीजनों पर लगा हत्या का आरोप

संबंधित समाचार