बाजपुर: मोबाइल चोरी के शक में पकड़ा युवक कोतवाली से फरार
बाजपुर, अमृत विचार। मोबाइल चोरी के आरोप में शक के आधार पर पूछताछ के लिए लाया गया युवक अचानक पहरा दे रहे होमगार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ही आरोपी की खोजबीन को इधर-उधर दौड़ लगाई गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा है। हालांकि …
बाजपुर, अमृत विचार। मोबाइल चोरी के आरोप में शक के आधार पर पूछताछ के लिए लाया गया युवक अचानक पहरा दे रहे होमगार्ड को चकमा देकर फरार हो गया। सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ही आरोपी की खोजबीन को इधर-उधर दौड़ लगाई गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा है। हालांकि आरोपी अभी कोतवाली के अभिलेखों में दर्ज नहीं होने की बात सामने आ रही है।
दो दिन पहले एक महिला ने मोबाइल चोरी होने की बात कहते हुए एक युवक पर शक जाहिर किया था जिसके चलते शनिवार को पुलिस आरोपी युवक को शक के आधार पर ही पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। इसी बीच दोपहर के समय आरोपी युवक पहरे पर तैनात एक होमगार्ड को चकमा देकर कोतवाली से फरार हो गया।
इसकी जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आरोपी की तलाश में पुलिस ने इधर-उधर दौड़ लगाई, लेकिन तब तक वह पुलिस की पकड़ से दूर जा चुका था। बताया जाता है कि आरोपी युवक को पुलिस ने अभी कोतवाली अभिलेखों में नहीं लिया था, केवल उससे पूछताछ की जा रही थी। फरार हुए आरोपी के नशे का आदी होने की बात कही जा रही है।
