लखनऊ: एलटी एसोसिएशन के पांचवीं बार अध्यक्ष बने महेश प्रसाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन जनपद शाखा लखनऊ का चुनाव शनिवार को गांधी भवन में हुआ। यहां पर महेश प्रसाद को पांचवीं बार जिलाध्यक्ष पद पर चुना गया। महेश ने अपने प्रतिद्वंदी अशोक शुक्ला और मंत्री पद पर संतोष जौहरी ने अपने प्रतिद्वंदी डीसी राव को काफी मतों के अंतर से करारी शिकस्त दी। गांधी …

लखनऊ। यूपी लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन जनपद शाखा लखनऊ का चुनाव शनिवार को गांधी भवन में हुआ। यहां पर महेश प्रसाद को पांचवीं बार जिलाध्यक्ष पद पर चुना गया। महेश ने अपने प्रतिद्वंदी अशोक शुक्ला और मंत्री पद पर संतोष जौहरी ने अपने प्रतिद्वंदी डीसी राव को काफी मतों के अंतर से करारी शिकस्त दी।

गांधी भवन में यूपी एलटी एसोसिएशन लखनऊ शाखा के चुनाव में अन्य पदों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष अवस्थी, कोषाध्यक्ष पद पर अनीता सिंह संयुक्त मंत्री पद पर विजय गुप्ता एवं संप्रेक्षक पद पर कमलेश गौतम निर्विरोध निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी और डीपीए के कार्यकारी अध्यक्ष कपिल वर्मा की देखरेख में चुनाव एवं अधिवेशन संपन्न हुआ। पदाधिकारियों के विजय घोषित होने की जानकारी कपिल वर्मा ने दी।

अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि यूपी एलटी एसोसिएशन के संस्थापक नरेश सक्सेना, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत, यूपी एलटी एसोसिएशन के प्रवक्ता सुनील कुमार, कमल श्रीवास्तव, अमित शुक्ला, लखनऊ मंडल के पर्यवेक्षक मनोज कुमार, राम नरेश पटेल, राजेश चौधरी, रमेश यादव, शिवशरण, प्रदीप कुमार, वंशराज, सैयद अख्तर मुगनी, अनिल सिंह, राजेश पांडेय, सुनीता यादव, शैल पांडेय, नीरू सिंह, घनश्याम जायसवाल, सुजीत कुमार आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन ने UPSSSC को पत्र लिख रखी यह मांग 

संबंधित समाचार