बहराइच: सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बिगड़े बोल, राज ठाकरे को लेकर कह दी यह बड़ी बात
बहराइच। जिले के हरिहर रैकवारी गांव में शनिवार को कैसरगंज सांसद पहुंचे। मुख्य अतिथि का पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद सांसद ने सभा को सम्बोधित करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि हद तो तब हो गई। जब राक्षस (राज ठाकरे) ने गर्भवती महिला का …
बहराइच। जिले के हरिहर रैकवारी गांव में शनिवार को कैसरगंज सांसद पहुंचे। मुख्य अतिथि का पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद सांसद ने सभा को सम्बोधित करते हुए मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि हद तो तब हो गई। जब राक्षस (राज ठाकरे) ने गर्भवती महिला का इलाज भी अपने यहां नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वह भगवान श्रीराम के चरणों जाएं, लेकिन पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगे।
हुजूरपुर विकास खंड के हरिहरपुर रैकवारी गांव में पूर्व विधायक कुंवर अरुणवीर सिंह के यहां सभा आयोजित हुई। मुख्य अतिथि कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजभूषण शरण सिंह रहे। मुख्य अतिथि का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने उत्तर भारतीयों के खिलाफ जहर उगला है। अब वह उत्तर प्रदेश में ही आकर भगवान श्री राम से आशीर्वाद लेना चाहते हैं। लेकिन राज ठाकरे को पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 से राज ठाकरे उत्तर भारतीयों और मराठियों के बीच द्वेष उत्पन्न कर रहा है। सांसद ने कहा कि मुझे याद है कि अधिवक्ता दान बहादुर सिंह के बेटे की तबियत खराब होने पर मनसे कार्यकर्ताओं ने लीलावती अस्पताल में इलाज नहीं होने दिया। मजबूरी में अधिवक्ता अपने बेटे को लेकर बिना इलाज के ही वापस आ गए। उन्होंने कहा कि हद तो तब हो गई। जब राक्षस (राज ठाकरे) ने गर्भवती महिला का इलाज भी अपने यहां नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वह भगवान श्रीराम के चरणों जाएं, लेकिन पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगे।
सांसद बोले कि तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, उड़ीसा समेत अन्य राज्य के हम सभी लोग एक हैं। किसी से हम सभी द्वेष नहीं रखते हैं। इस दौरान बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गोंड, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, नानपारा से राम निवास वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल, जय प्रकाश अग्रहरी, सरोज कुमार सिंह, संजय जायसवाल तहलका, अशोक शर्मा, मजीता कौर, मंजू निगम, निशंक त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-राज ठाकरे के विरोध की मुहिम को धार देने अयोध्या पहुंचे सांसद बृजभूषण शरण सिंह
