हरदोई: चेकिंग के दौरान एआरटीओ ने पकड़ा फर्जी नंबर प्लेट लगी स्कूल बस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। सण्डीला के एक नामी स्कूल की बस जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी, एआरटीओ (प्रवर्तन) ने चेकिंग अभियान के दौरान उसे पकड़ लिया। इसके अलावा 13 गाड़ियां बंद कराई गई।16 का चालान किया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) दयाशंकर सिंह ने शनिवार को कोतवाली देहात और बेनीगंज कोतवाली इलाके में चेकिंग अभियान चलाते हुए फर्जी …

हरदोई। सण्डीला के एक नामी स्कूल की बस जिसमें फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी, एआरटीओ (प्रवर्तन) ने चेकिंग अभियान के दौरान उसे पकड़ लिया। इसके अलावा 13 गाड़ियां बंद कराई गई।16 का चालान किया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) दयाशंकर सिंह ने शनिवार को कोतवाली देहात और बेनीगंज कोतवाली इलाके में चेकिंग अभियान चलाते हुए फर्जी तरीके से चलाई जा रही स्कूली बसों को दबोचा।

सण्डीला के एक नामी स्कूल के नाम पर चलाई जा रही बस में फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई मिली। इसके अलावा दयाशंकर सिंह ने 13 गाड़ियों को पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही 16 गाड़ियों का चालान किया। इस तरह चलाएं गए एआरटीओ (प्रवर्तन) के चेकिंग अभियान से दिन भर खलबली मची रही।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सीमेंट की हेराफेरी करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार