रायबरेली: जिला कारागार में कैदी की मौत, तीन साल से काट रहा था सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जानलेवा हमले के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध कैदी की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। वह तीन दिन से बीमार चल रहा था। विगत तीन सालों से जिला कारागार में बंद कैदी पंकज दीक्षित (50) की रविवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई है। तीन दिन पहले उसको …

रायबरेली। जानलेवा हमले के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध कैदी की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। वह तीन दिन से बीमार चल रहा था। विगत तीन सालों से जिला कारागार में बंद कैदी पंकज दीक्षित (50) की रविवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई है।

तीन दिन पहले उसको उल्टी दस्त की शिकायत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था। रविवार की इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। कैदी की मौत की सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने कैदी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कैदी की मौत पर होगी जांच

जिला कारागार में निरुद्ध कैदी की मौत के मामले में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जांच के आदेश दिए है। मृतक कैदी पंकज दीक्षित मूल रूप से बछरावां थाना क्षेत्र के गांव पहनसा का रहने वाला था। उसकी मौत की सूचना पाकर उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे है। मृतक की बहन का कहना है कि वह 12 मई को अपने भाई से मिलने जिला कारागार आई थी। उसके बाद उसकी तबियत खराब हो गई है।

पढ़ें-रायबरेली: इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई कैदी की मौत

संबंधित समाचार