तमिलनाडु: 300 फीट गहरे खदान में गिरा बोल्डर, चार फंसे, रेस्क्यू जारी
तिरुनेलवेली। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के अदैमिथिपंकुलम गांव में शनिवार आधी रात को एक गहरे खदान में एक वाहन के ऊपर भारी पत्थर गिरने से चार लोग फंस गए हैं। पुलिस ने कहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब दो ट्रिपर लॉरी और एक एक्सकेवेटर 300 फीट गहरे खदान में पत्थरों …
तिरुनेलवेली। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले के अदैमिथिपंकुलम गांव में शनिवार आधी रात को एक गहरे खदान में एक वाहन के ऊपर भारी पत्थर गिरने से चार लोग फंस गए हैं। पुलिस ने कहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब दो ट्रिपर लॉरी और एक एक्सकेवेटर 300 फीट गहरे खदान में पत्थरों को बीनकर इकट्ठा करने का कर रहे थे। इस दौरान ऊपर एक वजनदार पत्थर के वाहनों के ऊपर गिरने से चार लोग फंस गए हैं।
तमिलनाडु अग्निशमन और बचाव सेवा के कर्मियों ने रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर दो लोगों को रस्सियों से बचाया, जबकि शेष फंसे लोगों को बचाने के लिए अभियान जारी है। तिरुनेलवेली के जिलाधिकारी वी.विष्णु और तिरुनेलवेली रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) प्रवेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान का निरीक्षण कर रहे हैं। बचाव अभियान के काम में तेजी लाने के लिए जिला प्रशासन ने अरक्कोनम से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को तलब किया गया है।
इस पर खान और भूविज्ञान विभाग के विशेषज्ञों से भी रिपोर्ट मांगी गई है। यहां के स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि उत्खनन का काम एक निजी फर्म द्वारा नियम-कानूनों का पालन किए बिना किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें- ईवीएम को हटाकर मतपत्र की व्यवस्था लागू करने संबंधी चुनावी वादा करना चाहिए: चव्हाण
