बाराबंकी: मादक पदार्थ और अवैध हत्थियारों के साथ चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, ऐसे देते थे लूट की घटनाओं को अंजाम
बाराबंकी। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से रविवार को चार शातिर लुटेरे सतीश कुमार निवासी बल्लीपुर रामपुर मथुरा जिला सीतापुर, नीलू ग्राम महुआ डांडा फतेहपुर, फिरोज बसन्तापुर झांझरा रामनगर बाराबंकी ,एवं नरेश ग्राम अहिबन पुर जिला सीतापुर का रहने वाला था। पुलिस ने डिजिटल डाटा एवं सर्विलांस की मदद एवं मुखबिरों की सूचना के …
बाराबंकी। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से रविवार को चार शातिर लुटेरे सतीश कुमार निवासी बल्लीपुर रामपुर मथुरा जिला सीतापुर, नीलू ग्राम महुआ डांडा फतेहपुर, फिरोज बसन्तापुर झांझरा रामनगर बाराबंकी ,एवं नरेश ग्राम अहिबन पुर जिला सीतापुर का रहने वाला था।
पुलिस ने डिजिटल डाटा एवं सर्विलांस की मदद एवं मुखबिरों की सूचना के आधार पर दबिश देकर आदिल नगर गुडंबा जनपद लखनऊ को पटरी नहर पुल मिरदहन पुरवा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
शातिर लुटेरों के पास से 50 ग्राम मार्फिन,दो अवैध तमंचा एवं तीन कारतूस के साथ लूटी गई बजाज मोटरसाइकिल के साथ एक पल्सर, और स्विफ्ट कार बरामद किया। बताते चलें बीती 24 अप्रैल को फतेहपुर के गांव खरपुरवा खानपुर के कृपाशंकर ने फतेहपुर थाने में सूचना दी थी कि वह शाम बिहुला चौराहे पर स्थित अपनी दुकान को बन्द कर वापस घर जा रहा था उतने में ही साईं कालेज मोड़ से अन्दर खरपुरवा रोड पर मोटरसाइकिल सवार तीन लोग आयेऔर राड से मारकर और असलहों के बल पर मोटर साइकिल छीन ली।
पीड़ित की सूचना पर पुलिस सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में जुट गई। लगभग तेईस दिनों को बाद पुलिस अपराधियों को रविवार को लखनऊ से धर दबोचा ।शातिर लुटेरों पर सम्बन्धित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
आस- पास के जनपदों में करते थे लूट की वारदात
पुलिस की पूछ- ताछ में पता चला है कि गिरफ्तार किये गये शातिर लुटेरे सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच व लखनऊ सहित आस पास के जिलों में लूट की वारदात करते थे गिरोह से जुड़े सदस्य व्यापारियों एवं स्वर्णकारों की रेकी करते थे और लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे । लुटेरों ने बहराइच जिले में लूट की घटना के दौरान विरोध करने पर डाक्टर पर विस्फोटक पदार्थ का इस्तेमाल भी किया था ।
पढ़ें-अयोध्या में 4 लुटेरे गिरफ्तार, नगदी के साथ हथियार भी बरामद
