अयोध्या: असलहा लहराते वीडियो बनाना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर डालने का शौक युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। अभी एक हफ्ते पहले प्रदेश की राजधानी में बॉलीवुड कलाकार सलमान खान के डुप्लीकेट को पुलिस ने लखनऊ की सड़कों पर पकड़ा था। उसने वीडियो बनाते समय सड़क जाम कर दी थीं। रविवार को अयोध्या में भी ऐसा ही …

अयोध्या। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर डालने का शौक युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। अभी एक हफ्ते पहले प्रदेश की राजधानी में बॉलीवुड कलाकार सलमान खान के डुप्लीकेट को पुलिस ने लखनऊ की सड़कों पर पकड़ा था। उसने वीडियो बनाते समय सड़क जाम कर दी थीं। रविवार को अयोध्या में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां असलहा लहराकर वीडियो बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

तारुन थाना क्षेत्र के सराय रघुनाथ निवासी युवक विवेक कनौजिया उर्फ अर्जुन ने असलहा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसकी वीडियो क्षेत्राधिकारी बीकापुर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी को मिली। तत्काल उन्होंने असलहा लेकर दिख रहे युवक की गिरफ्तार का आदेश दे दिया। चौकी इंचार्ज रामपुर भगन वीरेंद्र पाल ने अवैध असलहा सहित थाना क्षेत्र के अमौनी रोड मीतपुर मंदिर के पास से आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया।

तारुन थाने में पकड़े गए युवक अर्जुन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत चौकी प्रभारी रामपुर भगन वीरेंद्र कुमार पाल ने केस दर्ज कराया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया। सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की शिनाख्त कराई गई। युवक को असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया गया।

पढ़ें-बुलंदशहर: 8 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी, शरीर पर मिले चोट के निशान, हालत गंभीर

संबंधित समाचार