बहराइच: फिर तालाब से बाहर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों को दौड़ाया, वन कर्मियों ने किया मुआयना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मोतीपुर/बहराइच। जिले के ककरहा रेंज के गूढ़ गांव में स्थित तालाब में रविवार को एक मगरमच्छ फिर बाहर आ गया। उसने तट पर मौजूद लोगों को दौड़ा दिया। वन कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मगरमच्छ पुनः तालाब में चला गया। ककरहा रेंज के गूढ़ गांव में स्थित तालाब में एक हफ्ते पूर्व मगरमच्छ …

मोतीपुर/बहराइच। जिले के ककरहा रेंज के गूढ़ गांव में स्थित तालाब में रविवार को एक मगरमच्छ फिर बाहर आ गया। उसने तट पर मौजूद लोगों को दौड़ा दिया। वन कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मगरमच्छ पुनः तालाब में चला गया।

ककरहा रेंज के गूढ़ गांव में स्थित तालाब में एक हफ्ते पूर्व मगरमच्छ ने आठ वर्षीय बालक का शिकार कर लिया था। ग्रामीणों की नाराजगी के बाद वन विभाग की टीम ने तालाब से दो मगरमच्छ पकड़कर उसे घाघरा नदी में छोड़ दिया था। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। लेकिन रविवार तड़के एक मगरमच्छ पुनः तालाब के निकट आ गया।

तालाब के निकट मौजूद दो ग्रामीणों को मगरमच्छ को दौड़ा लिया। सभी ग्रामीण भागे। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। वन रक्षक अमर सिंह, वाचर समेत अन्य मौके पर पहुंचे। वन रक्षक ने बताया कि मगरमच्छ तालाब से बाहर आया था। इसकी सूचना अधिकारियों को भेजी गई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मिर्ची तालाब से निकला विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार