पीलीभीत: 10 साल पुराने हत्या के मामले में फंसे तीन आरोपी दोषमुक्त
पीलीभीत, अमृत विचार। दस साल पुराने बुजुर्ग की हत्या के मामले में सुनवाई के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया गया। तीनों आरोपी जमानत पर थे। उनके द्वारा दाखिल स्वबंध पत्र भी निरस्त कर दिए गए। घटना बरखेड़ा क्षेत्र में हुई थी। यहां के निवासी 63 वर्षीय दामोदर स्वरुप 29 जून 2012 की सुबह नौ …
पीलीभीत, अमृत विचार। दस साल पुराने बुजुर्ग की हत्या के मामले में सुनवाई के बाद तीन आरोपियों को दोषमुक्त करार दिया गया। तीनों आरोपी जमानत पर थे। उनके द्वारा दाखिल स्वबंध पत्र भी निरस्त कर दिए गए। घटना बरखेड़ा क्षेत्र में हुई थी। यहां के निवासी 63 वर्षीय दामोदर स्वरुप 29 जून 2012 की सुबह नौ बजे घर से बीसलपुर जाने की बात कहकर निकले थे। मगर, उसके बाद वापस नहीं लौटे। दूसरे दिन उनका शव सिमरिया गोदाम के पीछे एक खेत में पड़ा मिला था। बुजुर्ग की गला दबाकर हत्या की गई थी। शरीर पर चोटें भी थी।पुलिस ने मृतक के बेटे यशपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
मामले में गांव ज्योराह कल्याणपुर निवासी लालमन, छत्रपाल, प्रेम नारायण को आरोपी बनाते हुए कार्रवाई की। 11 जनवरी 2013 को विवेचना पूरी कर चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी गई। तीनों आरोपी जमानत पर थे। दोनों पक्षों की सुनवाई और साक्ष्यों को पर बहस के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर तीन ने तीनों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है।
ये भी पढ़ें- पीलीभीत: फर्जी अस्पताल को अभयदान, एसीएमओ कर रहे आनाकानी
