मथुरा में सांड़ से भिड़ी बाइक, पति-पत्नी की मौत
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के छाता क्षेत्र में साड़ से टकराने से बाइक सवार दंपती की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मथुरा दिल्ली राजमार्ग पर गिन्नी फैक्ट्री के पास शनिवार रात यह हादसा उस समय हुआ जब फरीदाबाद से एक मोटरसाइकिल अपने घर जा रहे दंपत्ति की मोटरसाइकिल एक साड़ से …
मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के छाता क्षेत्र में साड़ से टकराने से बाइक सवार दंपती की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मथुरा दिल्ली राजमार्ग पर गिन्नी फैक्ट्री के पास शनिवार रात यह हादसा उस समय हुआ जब फरीदाबाद से एक मोटरसाइकिल अपने घर जा रहे दंपत्ति की मोटरसाइकिल एक साड़ से टकरा गयी और दोनों सड़क पर उछलकर गिर गये।
सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी छाता ले गई जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की नरेन्द्र (35) और उसकी पत्नी संध्या (32) के रूप में की गई है।
यह भी पढ़ें:-कुशीनगर : आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार ने पिया जहर, पति-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर
