बहराइच: हिस्ट्रीशीटर का साथ देना थानाध्यक्ष को पड़ा भारी, पुलिस अधीक्षक ने किया स्थानांतरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/बहराइच। जिले के मटेरा के प्रभारी निरीक्षक अपने कार्यों के चलते हटा दिए गए हैं। अब बौंडी थानाध्यक्ष मटेरा में कमान संभालेंगे। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने जनपद के 35 निरीक्षक और उप निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। सबसे अधिक चर्चा मटेरा थानाध्यक्ष का है। थाना क्षेत्र के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी विधवा …

नानपारा/बहराइच। जिले के मटेरा के प्रभारी निरीक्षक अपने कार्यों के चलते हटा दिए गए हैं। अब बौंडी थानाध्यक्ष मटेरा में कमान संभालेंगे। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने जनपद के 35 निरीक्षक और उप निरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। सबसे अधिक चर्चा मटेरा थानाध्यक्ष का है। थाना क्षेत्र के असवा मोहम्मदपुर गांव निवासी विधवा सुशीला देवी के जमीन पर कब्जे को लेकर काफी विवादित रहे।

आरोपी हिस्ट्रीशीटर हन्नू महिला के जमीन पर निर्माण करा रहा था। डीएम के आदेश के बाद भी रात में निर्माण कराने की तैयारी ने पुलिस विभाग की किरकरी की। इतना ही नहीं दुष्कर्म में दो मामले में थानाध्यक्ष ने सुलह लगवा दिया। अब पीड़ित कोर्ट की शरण में जा रहा है।

इसके अलावा शनिवार को ही समाधान दिवस में एसडीएम से थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह से विवाद भी चर्चा में रहा। इसी तरह मोती पुर और सुजौली के थानाध्यक्ष अपनी कार गुजारी के चलते कुर्सी गंवा बैठे। अब सभी जिला मुख्यालय बैठकर विभिन्न विभाग का कार्य देखेंगे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: दो हिस्ट्रीशीटर समेत तीन को पुलिस ने भेजा जेल

संबंधित समाचार