लखनऊ: पहले काटी हाथ की नस, फिर लगाया गले में फंदा, छुट्टी से लौटी महिला सिपाही ने दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में एक महिला सिपाही ने फंदा लगा कर जान दे दी। फंदा लगाने से पहले सिपाही किसी परिचित से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रही थी। आत्महत्या करने से पहले सिपाही अपने बाएं हाथ की नस काटी। इसके बाद दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को घटनास्थल से उसका सेलफोन …

लखनऊ। राजधानी में एक महिला सिपाही ने फंदा लगा कर जान दे दी। फंदा लगाने से पहले सिपाही किसी परिचित से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रही थी। आत्महत्या करने से पहले सिपाही अपने बाएं हाथ की नस काटी। इसके बाद दुपट्टे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को घटनास्थल से उसका सेलफोन मिला है। मृतका पास से सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है। वहीं पुलिस इस घटनाओं को कई पहलुओं से जोड़ रही है।

छुट्टी से लौटने के बाद सिपाही दी जान

मूल रूप से आगरा जनपद के फतेहाबाद निवासिनी सरिता निषाद राजधानी के पीजीआई थाने में तैनात थी। वह एकतानगर में किराये के मकान में रहती थी। साल में 2021 उसने पुलिस विभाग में नौकरी हासिल की थी। सरिता की पीजीआई थाने में पहली पोस्टिंग थी। सरिता चार दिन की छुट्टी लेकर घर गई हुई थी। शनिवार को वह वापस लौटी थी। छुट्टी से लौटने के बाद सरिता ने आत्महत्या कर ली। जब आसपास के लोगों घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर लोगों से पूछताछ की इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पुलिस ने सिपाही के परिजनों को घटना की जानकारी दी है।

तीन बार ब्लेड से काटी नस

पीजीआई इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि महिला सिपाही ने अपने बाएं हाथ की नस को ब्लेड से कम से कम 2—3 बार काटा है। हाथ की नस काटने के बाद उसने दुपट्टे से फंदा बनाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने महिला सिपाही के कमरे को सील कर दिया है। वहीं घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर लैब में भेजा है।

यह भी पढ़ें:-सड़क दुर्घटना में महिला सिपाही की दर्दनाक मौत, लखनऊ विवि के सामने हुआ हादसा

संबंधित समाचार