UP Weather Report: भीषण गर्मी से लोग परेशान, मौसम विभाग ने कहीं ‘लू’ तो कहीं तेज आंधी की जताई संभावना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। तपती गर्मी से प्रदेशवासी परेशान हो रहे हैं। लू और उमस ने लोगों के पसीना छुड़ा दिए हैं। बता दें, सोमवार को भी प्रयागराज, कानपुर, आगरा, बांदा, झांसी और हमीरपुर सहित कई जगहों पर लू का प्रकोप जारी रहेगा। IMD  के अनुसार सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी-तूफान …

लखनऊ। तपती गर्मी से प्रदेशवासी परेशान हो रहे हैं। लू और उमस ने लोगों के पसीना छुड़ा दिए हैं। बता दें, सोमवार को भी प्रयागराज, कानपुर, आगरा, बांदा, झांसी और हमीरपुर सहित कई जगहों पर लू का प्रकोप जारी रहेगा। IMD  के अनुसार सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी-तूफान आने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 16 और 17 मई को हल्की बारिश हो सकती है।

इसके बाद पूरे हफ्ते कहीं आसमान साफ रहेगा तो कहीं आसमान में हल्के बादल दिख सकते हैं। इससे पहले रविवार को यूपी ही नहीं बल्कि पूरे देश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बांदा में 49 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ और यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

वहीं राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार से शुक्रवार तक मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी।

वाराणसी में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पूरे हफ्ते आसमान साफ रहेगा। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मेरठ की बात करें तो सोमवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पूरे हफ्ते मौसम साफ रहेगा। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पढ़ें- UP Weather Report: फिर से शुरू हुआ ‘लू’ का दौर, IMD ने आंधी और बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का पूरा हाल

संबंधित समाचार