रायबरेली: पति के साथ रात में शौच के लिए निकली थी महिला, सुबह मिली लाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। गंगा स्नान करने आई महिला की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है । महिला रात में मेला स्थल से पति के साथ शौच के लिए गई थी । जहां सोमवार की सुबह सुनसान स्थान पर उसका शव मिला है । जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के …

रायबरेली। गंगा स्नान करने आई महिला की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है । महिला रात में मेला स्थल से पति के साथ शौच के लिए गई थी । जहां सोमवार की सुबह सुनसान स्थान पर उसका शव मिला है ।

जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र के गांव पूरे भक्तन मजरे भभनपुर निवासी चंद्रपाल अपनी पत्नी मीना (30) व दो बच्चों और बहन के साथ ऊंचाहार के गोकना गंगा घाट पर बस द्वारा स्नान करने आया था। सभी लोग शाम को गंगा तट पर आ गए थे । चंद्रपाल का कहना है कि रात में वह अपनी पत्नी को शौच क्रिया के लिए एकांत में ले गया था । वह कुछ दूरी पर खड़ा था कि उसकी पत्नी गायब हो गई थी ।

रात में उसने उसकी काफी खोजबीन की और गंगा घाट मेला में लगे लाउडस्पीकर से सूचना प्रसारित करवाई थी । सोमवार की सुबह उसके परिवार के अन्य लोग बस द्वारा वापस घर चले गए थे और वह यहीं रुककर अपनी पत्नी की तलास कर रहा था । सुबह मेला स्थल से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर मीना का शव मिला है ।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए है । एसपी श्लोक कुमार ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया है । पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लिया है । एसपी ने बताया कि मृतका का पति से विवाद चल रहा था । मामले में गहनता से जांच चल रही है । शव का पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है ।

पढ़ें-बहराइच: बस ने बाइक को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

संबंधित समाचार