Russia-Ukraine War : ओलंपिक स्टार शूटर यूक्रेन की सेना में शामिल, पुतिन को दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा। जंग में अब तक दोनों ही देशों के हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें ज्यादातर सैनिक हैं। इस बीच यूक्रेन ने अपने देश की रक्षा के लिए आम लोगों को सेना में भर्ती करने के अभियान को तेज कर दिया है। …

कीव। रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा। जंग में अब तक दोनों ही देशों के हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें ज्यादातर सैनिक हैं। इस बीच यूक्रेन ने अपने देश की रक्षा के लिए आम लोगों को सेना में भर्ती करने के अभियान को तेज कर दिया है। मातृभूमि की रक्षा करने के लिए यूक्रेनी खिलाड़ी, अधिकारी, फिल्म अभिनेता और मॉडल भी सेना में हिस्सा ले रहे हैं। यूक्रेन की चैंपियन शूटर और ओलिंपिक स्वर्ण पदक विजेता क्रिस्टीना दिमित्रेंको ने अपने देश की रक्षा के लिए सेना में शामिल हो गई हैं।

दुश्मन उनसे बच नहीं पाएगा-दिमित्रेंको
यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने फेसबुक पर क्रिस्टीना दिमित्रेंको की हाथ में AK-203 मशीन गन लिए फोटो डाली और उनके सेना में शामिल होने की जानकारी दी। सेना में शामिल होते ही क्रिस्टीना दिमित्रेंको ने रूसी सेना को चेतावनी भी दे डाली है। क्रिस्टीना दिमित्रेंको ने कहा, ”उन्होंने अपने जीवन में कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। शायद कोई इसकी कल्पना नहीं कर सकता था। वह अच्छी तरह शूट कर सकती हैं। इसलिए आक्रमणकारियों के पास बचने का मौका नहीं होगा। भले ही उन्हें अपनी बायथलॉन राइफल को अस्थायी रूप से मशीन गन से बदलना पड़े। वह अंत तक डटी रहेंगी और जीत हमारी ही होगी। दुश्मन उनसे बच नहीं पाएगा।”

साल 2016 में ओलिंपिक में जीता था गोल्ड मेडल
22 वर्षीय महिला खिलाड़ी क्रिस्टीना दिमित्रेंको ने 2016 के यूथ ओलंपिक गेम्स में बायथलॉन में स्वर्ण पदक जीता था। ये एक ऐसा खेल है, जिसमें क्रॉस-कंट्री स्कीइंग और राइफल शूटिंग दोनों शामिल होती है। फरवरी की शुरुआत से क्रिस्टीना दिमित्रेंको उत्तरी शहर चेर्निहाइव में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रही थीं। रूस ने 24 फरवरी को उनके देश पर आक्रमण किया, उसके बाद दिमित्रेंको के लिए सब कुछ बदल दिया।अब वह अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए यूक्रेनी नेशनल गार्ड के साथ ड्यूटी कर रही हैं। बता दें कि क्रिस्टीना दिमित्रेंको उत्तरी यूक्रेन के चेर्निहाइव शहर की रहने वाली हैं।

ये भी पढ़ें : Ukraine: जेलेंस्की ने कलुश ऑर्केस्ट्रा को यूरोविजन प्रतियोगिता जीतने पर दी बधाई

संबंधित समाचार